गिरडीह, मई 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे गिरिडीहवासियों को बुधवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही और धूप-छांव के खेल के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। बुधवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकलती रही, लेकिन उसकी तपिश कम थी। दोपहर तक मौसम पूरी तरह सुहाना बना रहा। लोगों ने तेज धूप और लू से राहत महसूस की। हालांकि शाम तक बारिश नहीं हुई, लेकिन बादलों की मौजूदगी से तापमान नियंत्रित रहा。 यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ माह के नौतपा में मौसम के ठंडे तेवर से किसानों की बढ़ी चिंताउमस से भी मिली निजात: पिछले एक सप्ताह से गिरिडीह में तापमान 38 से...