बगैर बताए घर से निकले दोनों युवक, अस्पताल में शव देख परिजन बेसुध
संभल, अगस्त 27 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम के पास हुए हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में जान गंवाने वाले मुनाजिर और शारिक के शव जिला अस्पताल में देख परिजनों में कोहराम मच गया। पांच दिन पहले मायके आई शाजिया जब दोनों शवों को देखने जिला अस्पताल पहुंची तो वह बदहवास हो गई। रोते-रोते कई बार जमीन पर गिर पड़ी और बिलखते हुए कहती रही कि अब वह अपने ससुराल वालों को क्या जवाब देगी। गांव बैंटला निवासी शाजिया पांच दिन पहले अपने देवर मुनाजिर के साथ मायके आई थी। देर रात मुनाजिर और उसके भाई का साला शारिक बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। इसके बाद हुए हादसे में दोनों की मौत की सूचना पर परिवार में मातम पसर गया। देर रात शाजिया जिला अस्पताल पहुंची। वहां दोनों के शव देखते ही उसकी चीख निकल गई और वह बेसुध होकर जमीन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.