बगैर फॉर्मर रजिस्ट्री वाले किसानों को भी खाद
बाराबंकी, जून 29 -- कोठी। किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री, चकबंदी या खतौनी में नाम बेमेल होने या वरासत जैसे कारणों से अब तक उर्वरक नहीं मिल पा रही थी। इस समस्या को लेकर बीते दिन क्षेत्रीय किसान भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अवस्थी से मिले थे। उन्हें अपनी समस्या से बताई। जिस पर उन्होंने किसानों की इस मांग पर अधिकारियों से वार्ता की। जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने थोक विक्रेताओं के साथ बैठक की। जिसके बाद उन्होंने ऐसे किसानों की भौतिक सत्यापन और भूमि अभिलेख व फसल की संस्तुति के आधार पर उर्वरक उपलब्ध देने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.