पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। अब फार्म रजिस्ट्री न करने वाले जनपद के किसानों को खाद नहीं दी जाएगी। इसके लिए रणनीति बना ली गई है। कृषि विभाग ने जनपद के किसानों से 30 अप्रैल तक फॉर्मर रजिस्ट्री करने की अपील की है। उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि जिले में 314397 किसान है, जिसमें से 270000 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है। अभी तक 25 प्रतिशत किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। ऐसे किसानों को डीएपी, एनपीके, पोटाश, जिंक, यूरिया, आदि उर्वरक नहीं दिए जाएंगे। सभी किसान तय समय के अंदर फार्मर रजिस्ट्री असुविधा से बचने के लिए करा लें। ऐसा न करने पर 15 मई से खाद नहीं दी जाएगी। कृषि विभाग की गाँव गाँव जा रही है। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री की गहनता से मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमा...