आजमगढ़, जून 20 -- आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में कंधरापुर थाना प्रभारी ने शुक्रवार सुबह भंवरनाथ चौराहा एवं सेहदा अंडरपास के पास सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन चालक बिना वैध परमिट एवं आवश्यक अभिलेखों के अंडरपास के नीचे अनधिकृत रूप से वाहन खड़े कर अवैध वाहन स्टैंड का संचालन कर रहे थे। जिससे यातायात बाधित हो रहा था। वाहनों के कागजात एवं परिवहन संबंधी अभिलेखों की जांच किए जाने पर चालक आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर 21 वाहनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत पुलिस ने सीज कर दिया। इसी के साथ ही शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 20 वाहन चालकों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया। पकड़े गए वाहन चालकों में दुर्गेश राय, प्रिंस यादव उर्फ बृजेश यादव, मोहम्मद साहिद, अभिषेक सिंह तोमर, वि...