मथुरा, फरवरी 13 -- सीएमओ के निर्देश पर बगैर पंजीकरण संचालित हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। कार्रवाई से अफरा-तफरा मच गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को शिकायत मिली कि राया रोड गौसना स्थित बांके बिहारी हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के संचालित है। इसको गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डा. राधावल्लभ ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश नोडल अधिकारी को दिए। नोडल अधिकारी डा. वीडी गौतम टीम के साथ हॉस्पिटल पहुंचे और मौजूद स्टाफ से पंजीकरण एवं अन्य कागजात दिखाने को कहा लेकिन कोई कागज नहीं दिखा। यही बताया कि प्रक्रिया चल रही है। बताया गया कि यहां बाहर से चिकित्सक आते हैं और ऑपरेशन करके जाते थे, लेकिन कोई रिकार्ड नहीं मिला। ऑपरेशन थियेटर भी बना हुआ है। एक मरीज पेट दर्द का भर्ती था, जोकि चला गया। पूर्व में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस हॉस्पिटल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.