उन्नाव, मई 3 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मवई ब्रह्मनान गांव निवासी अनुज कुमार ने पत्नी के इलाज में आयुष्मान मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। उनके मुताबिक यहां उनकी गर्भवती पत्नी रोशनी का गलत उपचार कर आंत निकाल दी गई थी। उसने इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री समेत कई अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। शनिवार को मामले की जांच करने एसीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जब संचालकों से अस्पताल के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसपर अस्पताल को सील कर दिया गया है। यहां भर्ती महिला मरीज को सीएचसी शिफ्ट कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.