गुमला, अप्रैल 16 -- रायडीह, तस्लीम । रायडीह प्रखंड की करीब एक लाख से अधिक आबादी की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरा गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी रायडीह में डॉक्टर की अनुपस्थिति ने व्यवस्था को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। फरवरी माह के अंत में यहां पदस्थापित डॉ. राजीव कुमार के उच्च शिक्षा के लिए चले जाने के बाद से स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर विहीन हो गया है।स्थिति यह है कि पूरे प्रखंड की स्वास्थ्य सेवा अब केवल सीएचओ, जीएनएम और एएनएम के भरोसे संचालित हो रही है। रायडीह प्रखंड मुख्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर स्थित है। जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद यहां एक भी डॉक्टर की तैनाती नहीं होना स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही और संवेदनहीनता को दर्शाता है। प्रतिदिन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या म...