बगैर डीएम की मंजूरी के मुख्यालय नहीं छोड़ें पदाधिकारी
भागलपुर, जुलाई 18 -- भागलपुर। मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने जिले में तैनात तमाम पदाधिकारियों को कहा कि अवकाश पर प्रस्थान करने के पूर्व विभागीय मुख्यालय से स्वीकृति प्राप्त करेंगे। इसके बाद जिला पदाधिकारी से मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्राप्त कर अवकाश पर प्रस्थान करेंगे तथा इसकी सूचना विभागीय मुख्यालय को अनिवार्य रूप से देंगे। किसी भी प्रकार के अवकाश की स्वीकृति ससमय संसूचित किये जाने के लिये अत्यंत विशेष परिस्थिति को छोड़कर कम से कम सात दिन पूर्व विभाग को एचआरएमएस के माध्यम से आवेदन उपलब्ध कराया जाय।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.