उरई, अप्रैल 2 -- कालपी। बगैर डिग्री नगर में चल रहे क्लीनिक की सूचना पर स्वास्थ्य टीम ने गुरुवार को छापा मारा। एसीएमओ ने बिना डिग्री गम्भीर रोगों का इलाज कर रहे डॉक्टर को पकड़कर अस्पताल को सीज कर दिया। नगर में बगैर डिग्री और पंजीकरण के बड़ी संख्या में अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इन अस्पतालों में असाधारण रोगों के भी इलाज का दावा किया जाता है। लेकिन आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे इन फर्जी डाक्टर और अस्पतालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नही होती है। जिससे उनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। लोगों की माने तो विगत कुछ माह से दमदमा स्थित नसीम कुरैशी के मकान में हरियाणा क्लीनिक नाम से अस्पताल संचालित हो रहा था जो गम्भीर रोगों के इलाज का भी दावा करता था, लेकिन उसके इलाज से कई लोगों की हालत बिगड़ गई थी। जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग...