बगैर ट्रैफिक सिग्नल चल रहा है दस लाख वाहनों वाला शहर
धनबाद, जून 21 -- दस लाख वाहनों का बोझ झेल रहे धनबाद शहर की यातायात व्यवस्था आज भी ट्रैफिक सिग्नल के बिना चल रही है। बैंक मोड़, रणधीर वर्मा चौक, श्रमिक चौक, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, स्टील गेट और हीरापुर जैसे व्यस्त चौराहों पर यातायात संचालन पूरी तरह ट्रैफिक जवानों के भरोसे है। नतीजा, हर दिन जाम, अव्यवस्था और दुर्घटनाओं का खतरा। फिलहाल शहर के कई चौराहों पर 15 वर्ष पहले लगे जर्जर हो चुके सिग्नल व्यवस्था को चिढ़ा रहे हैं इससे पहले, 34वें राष्ट्रीय खेलों के समय वर्ष 2011 में रणधीर वर्मा चौक, पूजा टॉकीज चौक और कंबाइंड बिल्डिंग चौक पर कुल 36 लाख रुपये की लागत से तीन डिजिटल ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे। लेकिन कुछ ही महिनों में ये सिग्नल मेंटेनेंस के अभाव में बंद हो गए। सिग्नल कंट्रोलर बूथ भी जर्जर हो गए। बूथ कहीं शराबियों का अड्डा बन गया, तो कहीं दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.