बागेश्वर, मार्च 3 -- बागेश्वर। जिले में होली का उल्लास चरम पर है। पर्व के पांचवें दिन भी होल्यारों ने पारंपरिक अंदाज में बिना चीर के होली खेली गई। गांव-गांव तथा घर-घर में रंग, अबीर-गुलाल और पारंपरिक होली गायन की धूम रही। ग्रामीण क्षेत्रों में होल्यार टोली बनाकर घर-घर पहुंचे और पारंपरिक बैठकी व खड़ी होली का गायन किया। महिलाओं ने घरों में गुजिया, गुड़ तथा अन्य पकवान बनाकर अतिथियों का स्वागत किया। अबीर-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.