हमीरपुर, जून 27 -- भरुआ सुमेरपुर। बीती रात मौदहा क्षेत्र से बगैर कागजातों के लकड़ी लादकर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक को वन विभाग टीम ने कब्जे में लेकर मंडी के समीप खड़ा कराया है। वन विभाग की टीम के रोकने पर चालक ट्रक को थाने के सामने हाईवे पर खड़ा करके भाग निकला। इसकी वजह से कुछ देर के लिए यहां जाम की स्थिति भी बन गई। मामले की जांच मौदहा वन क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं। बीती रात मौदहा क्षेत्र से एक ट्रक लकड़ी लादकर मेरठ जा रहा था। हाईवे से गुजर रहे डीएफओ ने लकड़ी लदा ट्रक देखकर वन क्षेत्र अधिकारी सुमेरपुर को जांच के निर्देश दिए। वन क्षेत्राधिकारी सुमेरपुर की टीम ने ट्रक को पशु बाजार के समीप रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने ट्रक नहीं खड़ा किया। वन विभाग की टीम को पीछे आता देखकर चालक थाने के पास ट्रक को खड़ा करके फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने इसको ...