मधुबनी, मार्च 20 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम । डाक विभाग में स्पीड पोस्ट और पार्सल की बुकिंग अब बगैर वन-टाइम पासवर्ड(ओटीपी) का नहीं होगा। डाक विभाग ने ओटीपी आधारित सेवा शुरू की है। ऐसे में बगैर मोबाइल के साथ स्पीड पोस्ट बुक कराने डाक घर पहुंचे लोगों को लौटना पड़ रहा। प्रधान डाकघर से हर दिन सौ से अधिक स्पीड पोस्ट बुकिंग होती है। पहले बगैर मोबाइल का भी बुकिंग हो जाता था। लेकिन विभाग ने अब इसे सख्त कर दिया है। साथ ही स्पीड पोस्ट सेवा को और पारदर्शी बनाया गया है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग में वन-टाइम पासवर्ड सेवा एक सुरक्षित डिलीवरी प्रणाली है। इसके तहत, पार्सल या डाक की डिलीवरी तभी होती है जब प्राप्तकर्ता के मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डाकिया के साथ साझा किया जाता है, जिससे पार्सल गलत हाथों में न जाए। यह सुविधा मुख्य रूप से नई 2...