बगैर एनओसी चल रहे हल्द्वानी के पांच कोचिंग संस्थान सील
हल्द्वानी, जून 28 -- हल्द्वानी। नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। बगैर एनओसी के चल रहे शहर के पांच कोचिंग संस्थानों को प्रशासन ने सील किया है। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है। शनिवार शाम शहर में प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों पर औचक छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच प्रमुख कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। हालांकि इन सभी संस्थानों में आज से बचाव के उपकरण तो थे लेकिन जांच के दौरान टीम ने पाया कि इनमें से किसी भी कोचिंग सेंटर के पास न तो अनिवार्य फायर एनओसी (अग्निशमन व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.