नैनीताल, अप्रैल 5 -- नैनीताल। शहर में बगैर अनुमति के खाने का सामान बेचने पर पालिका की टीम ने रविवार को कार्रवाई की। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और अधिशाषी अधिकारी रोहिताश शर्मा के निर्देशन पर रविवार को पांच लोगों पर कार्रवाई की गई उनका सामान जब्त किया। पालिका की अतिक्रमण हटाओ टीम के सनी ने बताया कि उनके ओर से गुरुद्वारा के समीप और मालरोड में अवैध रूप से खाने की सामग्री बेच रहे लोगों पर कार्रवाई करते हुए खाद्य सामग्री जब्त की है और उन्हें आगे से ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...