बगैर अनुमति लगा गुरुखेत का मेला, तीन पर केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के पूरबगांव में प्रशासन की अनुमति के बगैर रात में गुरुखेत मेले का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की भीड़ जुटाने पर पुलिस ने आयोजक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अंतू थाना क्षेत्र के पूरबगांव में मंगलवार रात 12 से सुबह पांच बजे तक मोहम्मद असलम के घर के सामने गुरुखेत मेले का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुष इकठ्ठा हुए थे। ज्यादातर बाहरी लोग आए। मेले के आयोजक मो. असलम, इम्तियाज, सोनू अली ने प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। मामले में अंतू के एसआई रविंद्र यादव ने आयोजक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.