बरेली, अप्रैल 10 -- फरीदपुर/भुता, संवाददाता।गांव में शासन की बगैर अनुमति के लोगों ने आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी। एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को अनुमति लेने की सलाह दी। प्रशासन के साथ पुलिस टीम गांव की गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं।भुता के मिर्जापुर गांव में आंबेडकर पार्क के लिए जमीन आरक्षित थी। गांव के लोग सालों से आंबेडकर प्रतिमा लगाने की कोशिश कर रहे थे। किसी भी ग्रामीण ने प्रतिमा लगाने की अनुमति प्रशासन से नहीं मांगी। बुधवार की रात ग्रामीणों ने आंबेडकर पार्क में प्रतिमा को लगा दिया। गांव के लोगों ने एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम मल्लिका नैन, सीओ संदीप कुमार, इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दोनों अफसरों ने ग्रामीणों से प्रतिमा लगाने की प्रशासन से अनुमति लेने की सलाह दी। एसडीएम ने बताया कि बगैर अनुमति मिर्जापुर गांव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.