बाराबंकी, मार्च 13 -- कोठी। नगर पंचायत सिद्धौर में बगैर अनुमति व लेआउट पास कराए के पश्चिम कटरा में कराई गई अवैध प्लॉटिंग पर शुक्रवार को ईओ आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में बुलडोजर की कार्रवाई की गई। प्लाटिंग में बनाई गई नाली व ईंट सीमांकन आदि को उखाड़ कर ध्वस्त कर दिया। गया। एक लंबे समय बाद नगर पंचायत में हुई इस तरह की कार्रवाई लोगों में चर्चा का विषय बन गया। आखिरकार अवैध रूप से की गई प्लाटिंग पर ईओ ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया है कि नगर पंचायत के 11 वार्डों में इस तरह से और अवैध निर्माण व प्लाटिंग पर कार्रवाई होगी। ईओ ने बताया कि पश्चिम कटरा वार्ड में तनवीर आदि के द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग की गई थी। इसकी शिकायत पर कार्रवाई की गई है। इस मौके पर लिपिक शिरीष कुमार, विनय, अजय वर्मा धनीराम सफाई नायक आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...