बक्सर, अगस्त 30 -- पेज-04 के लिए ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। भाजपा बगेन मंडल के भदवर शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ संख्या 410 के कुरुथिया में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा बगेन मंडल अध्यक्ष उदय कुमार उज्जैन ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गाजियाबाद की बबीता शर्मा की प्रेरक यात्रा का उल्लेख करते हुए पीएम स्वनिधि योजना से छोटे उद्यमियों को मिल रहे सहयोग की चर्चा की। उन्होंने बताया कि पूजा सामग्री का छोटा स्टॉल चलाने वाली बबीता शर्मा को योजना का लाभ मिलने से उनके व्यवसाय का विस्तार हुआ और परिवार को आत्मनिर्भरता की नई राह मिली। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम स्वनिधि रेहड़ी-पटरी व्यवसायि...