बक्सर, जून 13 -- ब्रह्मपुर। बगेन गोला थाना के बराढ़ी गांव में दो पट्टीदारों के बीच पुराण की पुरानी रंजिश को लेकर हुए आपसी विवाद व मारपीट की घटना में अरविंद कुमार सिंह व ब्रजेश कुमार सिंह घायल हो गया। दोनों आपस में चाचा-भतीजा बताये जा रहे हैं। इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें दूसरे पक्ष पर लोहे के राँड से पिटाई कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...