बगीचे से 20 हजार के आम लूटे, केस दर्ज
बगहा, मई 16 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के चानकी गांव के एक बागीचे से 20 हजार रुपए के आम की चोरी कर ली गई है।घटना 15 मई की है। इसमें बागीचे के रखवारों के साथ भी मारपीट की गई है।मामले में संजय कुमार सिंह ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि रात्रि में पांच बाइक पर सवार अज्ञात लोग आए और उसके बागीचे से आम की चोरी की। रखवारो के मना करने पर उनकी पिटाई की गई। हालांकि शोर मचने पर वे भाग गए किंतु उनकी एक बाइक बागीचे में ही छुट गई। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की पहचान कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.