बगीचे में लगी आग, जले कई फलदार वृक्ष
भदोही, मई 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तितराही गांव स्थित बगीचे में सोमवार को संदिग्ध हाल में आग लग गई। आग की चपेट में आकर कई आम और कटहल के वृक्ष जल गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जाता है कि तितराही गांव में स्वराज यादव का बगीचा है। अचानक बगीचे से लौ उठता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। शोर मचाते हुए लोग बाल्टी और डब्बा लेकर बगीचे की तरफ दौड़ पड़े। लेकिन जब तक आग बुझाने का प्रयास शुरू होता, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। यह भी पढ़ें- गोगौरा में लगी आग, सात लोगों के घर जलकर राख ऐसे में ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी। मामला संज्ञान में आते ही दमकल विभाग के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आकर कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.