जौनपुर, फरवरी 13 -- रामपुर (जौनपुर)। रामपुर थाना क्षेत्र के श्रवनपुर गांव में शुक्रवार सुबह 21 वर्षीय प्रदुम्य पाठक पुत्र ननकू पाठक का शव घर से लगभग 100 मीटर दूर बगीचे में आम के पेड़ के सहारे लटका मिला। परिजनों के अनुसार घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब परिवार के लोग दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकले थे। युवक का शव पेड़ से लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक लगभग छह माह पूर्व पॉस्को ऐक्ट के एक मामले में जेल गया था, जहां वह करीब छह माह तक बंद रहा। कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से छूटकर घर आया था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे का वास्तविक कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा परिजनों और आसपास के लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.