वाराणसी, मई 21 -- बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। कुड़ी नाले के पास गुरुवार सुबह वन विभाग के बागीचे में युवक की लाश जमीन पर पड़ी मिली। आशंका है कि उसने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर जान दी थी। उसके गले में गमछा बंधा था। इटहा (बड़ागांव) निवासी 32 वर्षीय राजकुमार पेंटर था। बुधवार रात परिवार में विवाद के बाद क्षुब्ध होकर घर से निकल गया। परिजनों से कहा था कि अब उसका चेहरा नहीं देख पाएंगे। परिजन उसे ढूंढ़ रहे थे। इस बीच इटहा गांव से थोड़ी दूर बगीचे में बुधवार तड़के करीब 5 बजे लोगों ने शव देखा। जानकारी पर परिजन पहुंचे और शिनाख्त की। यह भी पढ़ें- बगीचे में मिली लाश, फांसी लगाकर जान देने की आशंका सूचना पर बड़ागांव पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची। पुलिस ने आशंका जताई कि गमछा का फंदा बनाकर शीशम की डाली से लटक गया। शरीर का वजन बढ़ने से गमछा फट गया और वह गिर...