मऊ, मार्च 22 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमगढ़-दोहरीघाट राज्य मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने बगीचे में शनिवार की सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद शव की पहचान हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कस्बे के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने बगीचे में शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे स्थानीय लोगों ने एक बुजुर्ग का शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना कस्बे में फैलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी मय हमराहियों संग पहुंच गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.