बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवती का शव
सहरसा, जून 1 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। कासीमपुर पंचायत के हेमपुर गांव स्थित एक बगीचे में सोमवार सुबह 19 वर्षीय युवती का शव पेड़ से बंधी रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। मृतका की पहचान हेमपुर गांव निवासी महेंद्र सदा की पुत्री सुधा कुमारी के रूप में की गई है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। यह भी पढ़ें- बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवती का शव उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.