काशीपुर, मार्च 9 -- जसपुर। विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने बगीची से अमानगढ़ तक दो किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। सोमवार को विधायक आदेश चौहान ने बताया कि उन्होंने पूर्व में सीएम को बगीची से अमानगढ़ तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। मुख्यमंत्री ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 1.16 करोड़ रुपये का शासनादेश भी जारी हो चुका है। उन्होंने बताया कि लोनिवि के अधिकारी जल्द ही सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर कार्य शुरू कराएंगे। विधायक ने सड़क स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.