मुजफ्फरपुर, मई 25 -- सरैया। मधौल गांव स्थित पछियारी पोखर के समीप एक बगीचा में सोमवार की रात आग लग गई। इससे पेड़-पौधे झुलस गए। सूचना पर सरैया थाने से पहुंची फायर ब्रिग्रेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिला परिषद प्रतिनिधि रहमतुल्ला राइन उर्फ मुन्ना ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा बीड़ी या सिगरेट पीने के बाद जली तिल्ली सूखे पत्तों पर फेंक दिया होगा, जिस कारण आग लग गई। यह भी पढ़ें- बगीचा में लगी आग, हरे पेड़-पौधे झुलसे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...