बगीचा में गोली लगने से एक युवक हुआ घायल
खगडि़या, मई 27 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना के झंझरा बहियार बगीचा में बुधवार को गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान स्थानीय महद्दीपुर महादलित टोला के बबलू दास के 19 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार की रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पसराहा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अवर निरीक्षक सह पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.