हल्द्वानी, मार्च 18 -- -राजधानी देहरादून की घटना के बाद भी हल्द्वानी पुलिस बेखबर, खंडहर बनी 'सरदार कोठी' में जमता है नशेडियों का जमावड़ा। वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी। राजधानी देहरादून के एक खंडहर में युवती का शव मिलने की सनसनीखेज वारदात ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है, लेकिन हल्द्वानी पुलिस अब भी गहरी नींद में है। बरेली रोड, पुरानी आईटीआई स्थित बगीचा कोठी (सरदार कोठी) इन दिनों नशेड़ियों के बड़े अड्डे के रूप में तब्दील हो चुकी है, जो किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे रही है।शिकायत पर पल्ला झाड़ती खाकीनशेड़ियों के इस आतंक से परेशान स्थानीय लोग जब पुलिस के पास पहुंचे, तो उन्हें मदद के बजाय निराशा हाथ लगी। पूर्व पार्षद मनोज मठपाल ने बताया कि वे इस संबंध में मंडी चौकी शिकायत करने गए थे, लेकिन वहां से उन्हें बनभूलपुरा थाने भेज दिया गया। हद तो तब हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.