जौनपुर, अप्रैल 26 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द गांव में एक युवक ने आग लगा दी। जिससे खलिहान और बगीचा जलकर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस से नामजद शिकायत की है। बता दें कि जंगीपुर खुर्द में अखिलेश सिंह प्रमोद सिंह, संतोष सिंह, रमेश सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य लोगों का आसपास बगीचा खलिहान था। जिस पर शनिवार की रात पड़ोसी युवक ने आग लगा दी। जिससे बगीचा और खलिहान जलकर राख हो गया। जिसमें हरे-भरे पेड़ पूरी तरह से जल गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ाल की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है। यह भी पढ़ें- चाहरदीवारी गिराने और आग लगाने का आरोप बताया जाता है कि हरे पेड़ जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.