औरैया, मार्च 24 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के उत्तरी छोर स्थित बगिया वाले शंकर जी मंदिर में सोमवार शाम भक्तों ने भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया। युवा भक्तों ने महाकाल स्वरूप में फूल-मालाओं से सजाकर आकर्षक रूप दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फल-फूल व प्रसाद अर्पित किया। आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और जय भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार रात 8 बजे आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.