बगाही में बच्ची की करंट से मौत, परिजनों का हंगामा
कानपुर, जुलाई 1 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। बाबूपुरवा में बुधवार देर शाम आठ साल की बच्ची की करंट से मौत हो गई। घटना के वक्त बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। मासूम की मौत पर परिजनों ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित परिजनों को शांत कराने के बाद शव पोस्टमार्टम भिजवाया। बगाही निवासी सोनू राठौर के मकान में मजदूर राकेश रैदास तीन महीने पहले ही किराए पर परिवार समेत रहने आया था। परिवार में पत्नी ममता और तीन बच्चे हैं। ममता लोगों के घरों में चौका-बर्तन करती हैं। देर शाम ममता कमरे में खाना बना रही थी, जबकि उसकी आठ वर्षीय बड़ी बेटी प्रियांशी उर्फ प्रिया छोटे भाई-बहन के साथ खेल रही थी। यह भी पढ़ें- खेलने के दौरान करंट की चपेट में आकर दस वर्षीय बालक की मौत इसी दौरान लोहे के एंगल में उतरे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.