नई दिल्ली, जून 26 -- महाराष्ट्र की राजनीति का केंद्र रहा ठाकरे परिवार अब राजनीतिक हाशिए पर जाने की कगार पर है। शिवसेना पार्टी हाथ से निकल गई है, बची हुई साख 6 पार्टी सांसदों के जाने से खत्म हो चुकी है। हालांकि, इसके बाद भी पार्टी सांसद संजय राउत का दावा है कि भले ही कुछ नेता चले गए हों, लेकिन पार्टी अब भी मजबूत है। इतना ही नहीं राउत ने अगली पीढ़ी को पार्टी का नेतृत्व संभालने देने की भी वकालत की इसके साथ ही उन्होंने आदित्य ठाकरे को भी पार्टी का संभावित उत्तराधिकारी बताया। पीटीआई से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि अब समय आ गया है कि युवाओं को आगे आकर पार्टी के नेतृत्व की कमान अपने हाथ में लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, "हम आखिर कब तक काम करते रहेंगे। हम पिछले 40 साल से काम कर रहे हैं। अब युवा नेताओं को पार्टी की कमान संभालनी चाहिए और वह (आदित्य...