भभुआ, जनवरी 4 -- पेज चार की खबर बगही पुल से सबार जाने वाले पथ में गढें का भरमार दर्जनो गांवो के लोगो को आने जाने में हो रही काफी परेशानी शिकायत के बाद भी अब तक नही बन सकी बदहाल सड़क रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बगही पुल से सबार जाने वाले पथ में गढ़ें का भरमार है। इस प्रकार के गढ़ कई वर्षो से बना हुआ है। इसके बाद भी किसी विभागीय पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है। कहने को तो इस पथ की लम्बाई उक्त पुल से सबार तक करीब एक किमी है। लेकिन यह पथ बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि उक्त पथ कैमूर व रोहतास जिला को जोड़ता है। इसके अलावा इस पथ से ही होकर सभी प्रकार के वाहन दुर्गावती जलाशय पर जाते आते हैं। इसके बाद भी किसी पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है। सबार के धर्मदेव चौधरी, बट्टी जायसवाल ने बताया कि इस पथ को बने हुए करीब 10 वर्ष हो गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.