बगही डोभी में डूबने से युवक की मौत
मोतिहारी, जून 12 -- सुगौली। प्रखंड के बगही गांव में शुक्रवार की अन्य लोगों के साथ स्नान करने गए युवक की गहरे पानी में चले जाने से डूबने से मौत हो गई। मृतक राजेंद्र शर्मा का पुत्र रंजीत शर्मा(45) बताया जाता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा। इस बाबत मुखिया प्रतिनिधि सोनालाल सहनी ने बताया कि मृतक के पड़ोस में गुरुवार को एक वृद्ध के दाह संस्कार में गए कई लोग आज सुबह एक साथ गांव के डोभी में स्नान करने गए थे। सबने एक साथ पानी में उतरकर स्नान किया। सबके बाहर निकलने के बाद मृतक के नहीं होने पर काफी खोजबीन की गई। फिर उनके डूबने की आशंका पर फिर से डोभी में उतरकर उनकी खोजबीन की गई। जिसके बाद नदी से उनका शव बरामद हुआ। वही इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.