बगहिया फीडर के गांवों में आठ घंटे बिजली गुल
संतकबीरनगर, जुलाई 1 -- बघौली, हिन्दुस्तान संवाद। बगहिया फीडर से जुड़े बघौली क्षेत्र में सोमवार की रात करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अघोषित कटौती के कारण भीषण उमस में लोगों की रात जागकर बीती। पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की मुश्किलें बढ़ गईं।रात में करीब आठ घंटे बिजली न रहने से कई घरों में पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- रात्रि में बिजली कटौती से नागरिकों में बढ़ा रोष व्यापारियों और घरेलू उपभोक्ताओं ने भी अघोषित कटौती पर नाराजगी जताई। क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से बगहिया फीडर की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.