बगहा-2 में 62 राहत केंद्र चिह्नित, मिलेगी सहायता
बगहा, सितम्बर 26 -- बगहा। पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश के बीच गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। करीब दो दिन पहले 37 हजार क्यूसेक के आसपास रहा गंडक का जलस्तर शनिवार को बढ़कर करीब तीन लाख क्यूसेक तक पहुंच गया। जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए प्रशासन ने बगहा दो अंचल में 62 राहत एवं बचाव स्थलों को चिह्नित किया है। सीओ बगहा दो मो वसीम अकरम ने बताया कि प्रभावित परिवारों के घरों में पानी घुसने या खाना बनाने में परेशानी होने की स्थिति में सामुदायिक रसोई शुरू करने की भी तैयारी है। प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में जलस्तर और आवागमन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.