बगहा, मई 17 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि । बगहा दो प्रखंड के बेलहवा मदनपुर पंचायत को पंचायत सरकार भवन की सौगात मिल गई। रविवार को ५ं'े्र'्नल्लंॅं१ विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पंचायतवासियों को सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित सेवाएं अब पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। यह भी पढ़ें- 16 प्रखंडों के पंचायतों में कल लगेंगे सहयोग शिविरपंचायत सरकार भवन का उद्घाटन विधायक ने कहा कि पंचायत सरकार भवन शुरू होने से लोगों को जाति, आय, निवास सहित अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब अधिकांश समस्याओं का निराकरण एक ही छत के नीचे संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उ...