मोतिहारी, मई 18 -- मोतिहारी। यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन नंबर 15202 बगहा पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में डिब्बों की संख्या को सोमवार से बढ़ा दी है। यह ट्रेन अब 12 डिब्बों के बदले 16 डिब्बों के साथ संचालित की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस रूट पर यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही थी। यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। डिब्बों की संख्या बढ़ने से अब यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी। और सफर पहले की तुलना में अधिक आरामदायक होगा। इस फैसले से स्थानीय यात्रियों में खुशी का माहौल है। सोमवार को यह ट्रेन चार घंटे विलंब से मोतिहारी आई है। यह ट्रेन सुबह के 6.39 बजे के बदले 11.20 बजे आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...