बगहा, अप्रैल 11 -- नीरज कुमार बगहा। शनिवार को एडीआरएम सन्नी कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रेलवे के वरीय अधिकारियों की टीम ने बगहा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में चल रहे भवन निर्माण कार्य सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मियों को सख्त निर्देश दिया। स्टेशन परिसर के बाहर फैली गंदगी और कचरे का अंबार देखकर एडीआरएम सन्नी कुमार सिन्हा काफी नाराज दिखे। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन के बाहर दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण पर भी कड़ा रुख अपनाया।इस दौरान उन्होंने आईओडब्ल्यू दिनेश कुमार मंडल से अतिक्रमण को लेकर विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.