गोपालगंज, फरवरी 10 -- थावे, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बगहा सैदा गांव में सोमवार की शाम घर में घुसकर चोरों ने आभूषण और दो लाख रुपए नकद की चोरी कर ली। मामले को लेकर गांव निवासी करण कुमार यादव ने थावे थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में करण कुमार यादव ने बताया है कि सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी शादी के मटकोर रस्म के लिए ब्रह्म बाबा मंदिर के पास गए थे। रस्म समाप्त कर घर लौटने पर उन्होंने देखा कि एक युवक उनके घर से कंधे पर चावल का बोरा लादकर भाग रहा है। संदेह होने पर जब उसे पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम गोल्डन अली तथा घर बड़का जगमलवा बताया। इसी दौरान करण कुमार यादव के पिता रंजीत यादव ने बताया कि घर के अंदर रखे ट्रंक और पेटी का ताला टूटा हुआ है तथा सामान बिखरा पड़ा है। पेटी में रखी सोने की चेन और कान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.