बगहा, अप्रैल 8 -- नीरज बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा रेलवे स्टेशन पर बहुप्रतीक्षित रैक प्वाइंट का निर्माण होगा। रैंक प्वाइंट का निर्माण पूरा होने से न केवल बगहा पुलिस जिले को लाभ मिलेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और माल ढुलाई की सुविधा बढ़ेगी। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा रैक प्वाइंट निर्माण के लिए तेजी से मिट्टी भराई का कार्य कराया जा रहा है। इसके बाद ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू होगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समयसीमा में कार्य को पूरा किया जाएगा। ताकि जल्द से जल्द इसका लाभ आम लोगों और व्यवसायियों को मिल सके। विभागीय सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार रैंक प्वाइंट का प्लेटफार्म 25 फीट चौड़ा व लगभग 600 मीटर लंबा होगा। इसके बाद रेलवे फाटक 50 सी से प्लेटफार्म तक एप्रोच सड़क बनाया जाएगा, जिससे माल ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.