बगहा, फरवरी 2 -- बगहा, हमारे संवाददाता। बगहा में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक शुरू हो गई। पहले ही दिन प्रशासनिक मुस्तैदी और कड़ी निगरानी के बीच दोनों पालियों में परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा को कदाचारमुक्त और सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए अुनमंडल प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर स्थित महिला कॉलेज को आदर्श परीक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया गया था। यहां परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे परीक्षार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मवश्विास का संचार हुआ। परीक्षा केंद्र पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई थी। इंटर परीक्षा का उद्घाटन एसडीएम चांदनी कुमारी एवं एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.