बगहा, अप्रैल 16 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि।बगहा दो प्रखंड परिसर में सम्राट अशोक भवन का निर्माण किया जाएगा। यह भवन करीब 1.42 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर तैयारी पूरी कर ली गई है और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कि यह भवन बेतिया राज की जमीन पर बनाया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सम्राट अशोक भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे आम लोगों को विभिन्न सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। स्थानीय लोगों के लिए यह भवन खास तौर पर लाभकारी साबित होगा। शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए अब लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे समय और खर्च दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.