बगहा में सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 12वीं में बेहतर प्रदर्शन
बगहा, मई 13 -- बगहा, हमारे संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। इस बार विद्यालय के कुल 80 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। विदित हो कि 50 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए। इस बार विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कुमार कुणाल का 94 प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रबंधक सौरभ के.स्वतंत्र ने कहा कि जब पूर्ण लगन और निष्ठा से कोई काम किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। स्कूल की फाउंडर प्रिंसिपल सीमा स्वधा ने ख़ुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस बार इंटरमीडिएट में विद्यालय के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि विज्ञान संकाय में कुणाल 94 प्रतिशत, प्रथमेश 88, हर्षित कुमार ने 88 फीसदी मार्क्स लाकर विद्यालय और बगहा अनुमंडल का नाम रौशन किया। यह भी पढ़ें- सुरेंद्रनाथ स्कूल का शत प्रतिशत परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.