बगहा, मार्च 15 -- बगहा, हमारे संवाददाता। बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया गया। लोक अदालत की शुरुआत एडीजे प्रथम रविरंजन, एसीजेएम प्रथम कीर्ति प्रसाद, एसीजेएम द्वितीय डॉ. शंभु प्रसाद गुप्ता, एसडीजेएम आलोक कुमार चतुर्वेदी, डीएसपी मुख्यालय व वृद्धा वादकारियो के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन और न्यायिक अधिकारियों के संबोधन के साथ हुई। उद्घाटन के बाद विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों की सुनवाई शुरू की गई। एडीजे प्रथम रविरंजन ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि वादों को निपटने के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। लोक अदालत में दोनों पक्ष जीतते हैं कोई हारता नहीं है।राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल नौ बेंच बनाई गई हैं। प्रत्येक बेंच की जिम्मेदारी अलग-अलग न्यायिक पदाधिकारियों को सौंपी गई है। इन बेंचों में बैं...