बगहा, मार्च 26 -- बगहा। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीसत्य साईं के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में बगहा में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देशभक्ति, देव भक्ति व संघ भक्ति विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में बगहा नगर सहित आसपास के पांच सौ से अधिक बच्चो ने भाग लिया। इसमें सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के वर्ग सातवीं से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। निबंध का विषय देशभक्ति, देवभक्ति और राष्ट्रीय नायकों के जीवन पर आधारित था। बच्चों ने अपने उत्तर पुस्तिका में सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, डॉ. भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले और मीराबाई जैसे महान विभूतियों के जीवन, उनके आदर्शों और उनसे मिलने वाली प्रेरणाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता के बारे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.