बगहा, मार्च 6 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। शहर के डुमवलिया मोड़ के समीप बुधवार की शाम तेज रफ्तार कार की ठोकर से वृद्ध की मौत हो गई। वे वार्ड-9 के डुमवलिया निवासी सनवर हुसैन (80) थे। पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद कार मौके पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया है। पुलिस कार मालिक व चालक का पता लगाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार सनवर हुसैन बुधवार की शाम मस्जिद से नमाज अदा कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डुमवलिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। बगहा अनुमंडल अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.